- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वीडी मार्केट में नारायण ट्रेडर्स सील, मालिक पर एफआईआर
पत्नी कोरोना पॉजीटिव है, पति दुकान खोलकर व्यापार कर रहा था
उज्जैन 06 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज विक्रमादित्य मार्केट में दुकान नम्बर ए-129 एवं ए-137 को सील कर दिया गया। सील करने की कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह चौहान द्वारा की गई।
उक्त दुकान संचालक की पत्नी कोरोना पॉजीटिव है किन्तु फिर भी नारायण ट्रेडर्स के संचालक द्वारा दुकान खोलकर व्यापार किया जा रहा था। इससे अन्य व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा होने से उक्त दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। नारायण ट्रेडर्स के संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।