- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
कर्ज से परेशान युवक ने रात 1.30 बजे कटर से गला काटकर की आत्महत्या
उज्जैन।कर्ज से परेशान युवक ने बीती रात थर्माकोल काटने के कटर से स्वयं का गला काटकर आत्महत्या कर ली। नागझिरी पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक की पत्नी कोरोना संदिग्ध होने के कारण होम आइसोलेशन में है। मालनवासा में रहने वाला युवक आटो चलाता था लेकिन कोरोना कफ्र्यू के कारण आटो नहीं चला रहा था।
बसंत पिता अनिल राणावत 31 वर्ष निवासी रिद्धी सिद्धी कालोनी मालनवासा आटो चलाता था। पिछले 3-4 दिनों से पत्नी डिंपल की तबियत खराब होने पर वह अलग कमरे में आइसोलेशन में थी। बसंत ने अपने पुत्र को नाना -नानी के घर भेज दिया था। देर रात तक बसंत ने पत्नी डिंपल से मोबाइल पर बातचीत भी की। करीब 1.30 बजे उसने थर्माकोल काटने के कटर से स्वयं का गला काट लिया और शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकला। पूरे कमरे में खून फैल गया। आगे के कमरे में सो रहे माता पिता नींद से जागे देखा तो बसंत मृत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में शव बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया और जांच शुरू की। बसंत के छोटे भाई भूषण ने बताया कि कुछ समय पहले नया मकान खरीदा था। पिता आरईएस में कर्मचारी हैं।
नये मकान की किश्त भरने का टेंशन रहता था और पिछले दो माह से कोरोना कफ्र्यू के कारण आटो भी नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से बसंत आत्महत्या कर सकता है, लेकिन घर पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बसंत के दोस्तों का कहना था कि वह गांजा पीता था और पिछले कुछ दिनों से टेंशन में रहता था। उसे नशा नहीं करने के लिये समझाते थे। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है कि बसंत ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की।