- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन पुलिस ने 612 क्वार्टर अवैध शराब पकड़ी
भाजपा के ताजपुर नरवर मंडल के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल के घर से सोमवार को पुलिस ने हजारों रुपए की अवैध शराब पकड़ी। देवनारायण जायसवाल लॉकडाउन से ही बड़ी मात्रा में शराब बेच रहा था। साथ ही उसके सहयोगी के पास से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। नरवर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देवनारायण पिता सुंदरलाल जायसवाल (48) निवास हरनावदा रोड से देशी शराब के 305 क़्वार्टर और गेंदालाल धोबी निवासी हरनावदा रोड नरवर से 307 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त किए गए हैं।
नरवर थाना पुलिस ने बताया कि कई दिनों से अवैध शराब बेचने की सुचना मिल रही थी। पहले भी टीम देवनारायण को पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन उस दौरान पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था, लेकिन रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, तो देवनारायण के घर से 305 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त किए। वहीं देवनारायण के सहयोगी गेंदालाल के घर से भी 307 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है।
दरअसल देवनारायण देवास से शराब को बेचने के लिए उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में लाया था, पुलिस को लाकडाउन से ही देवनारायण पर शक था। उसने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी शराब बेचीं थी, लेकिन उस समय वो पकड़ में नहीं आया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी पर आबकारी एक्ट 34 /2 में मामला दर्ज कर लिया है