- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
लड्डू यूनिट में सांप से सहमे कर्मचारी:महाकाल मंदिर के 5 स्टार लड्डू प्रसादी यूनिट में कोबरा सांप मिलने से हड़कम्प
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू यूनिट को हाइजिन रेटिंग में एफएसएसएआई से फाइव स्टार का तमगा मिले एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि यहां शुक्रवार को 3 कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। जिसके कारण यूनिट में काम करने वाले कर्मचारी काफी सहमे हुए हैं। कोबरा के दिखते ही तत्काल सर्प विशेषज्ञ मुकेश इंगले को लड्डू यूनिट भेजा गया था। वहां से 3 कोबरा सांप को पकड़ लिया गया। लेकिन आशंका है कि अभी करीब 15 कोबरा सांप और हो सकते हैं। दरअसल महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू यूनिट शहर से करीब 6 किमी दूर है। यहां कोबरा सांप ने बच्चों को जन्म दिया है। कोबरा सांप का जहर बेहद जहरीला होता है। इसके चलते यूनिट के कर्मचारी सहमे हुए हैं। महाकाल मंदिर के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि लड्डू यूनिट के आसपास खेत और गोशाला के कारण कभी भी सांप आ जाते हैं। यहां हमने सर्प पकड़ने वाले कि ड्यूटी लगा दी है । करीब 15 दिन पहले भी चिंतामन मंदिर के पास बनी महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू इस यूनिट में कोबरा सांप के बच्चे दिखाई दिए थे। इसके बाद कर्मचारी एक दिन यहां पहुंचे ही नहीं थे। तब मंदिर समिति ने एक युवक को सर्प पकड़ने के लिए रख दिया था।
एक बार में दर्जनों बच्चों को जन्म देता है कोबरा –
सर्प विशेषज्ञ मुकेश इंगले का कहना है कि कोबरा सांप एक बार में 15 से 70 बच्चे देता है। फिलहाल हमने 3 पकड़ लिए हैं। नवजात कोबरा जहर भी बहुत ज्यादा जहरीला होता है और इसके काटने से आदमी की जान जा सकती है।