- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
46 करोड़ के काम मंजूर थे, तंगहाली के चलते 40 करोड़ के ठप हो गए
पुराना भुगतान नहीं होने से ठेकेदार निर्माण करने को तैयार नहीं, महापौर-सभापति मद के काम भी बंद पार्षद बोले- निर्माण नहीं हुए तो जनता को क्या देंगे जवाब, महापौर का दावा- बेहतर स्थिति में है निगम
निगम की तंगहाली के चलते शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हालात यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में 46 करोड़ के सड़क, नाली, कम्यूनिटी हॉल, पाथवे निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण आदि के विकास कार्य स्वीकृत होने व मद चढ़ने के बावजूद इनमें से महज 10 फीसदी कार्य शुरू नहीं हो पाए है। निगम का खजाना खाली व पुराना भुगतान नहीं होने से निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों ने पार्षद ही नहीं महापौर व सभापति मद के कामों को भी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि महापौर इन परिस्थितियों को नकारते हुए निगम को बेहतर स्थिति में होने का दावा करती है।
ये हालात पार्षदों को कड़वा अनुभव करवा रहे हैं। चूंकि इस बोर्ड का एक वर्ष बीत गया है लेकिन पार्षदों को अपने वार्डों में जनता को बताने के लिए विकास कार्य के नाम पर कुछ भी नहीं है। ऐसे में पक्ष हो या विपक्ष, दोनों दलों के पार्षदों की नाराजगी एक समान है। उनके लिए जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। कई कार्य ऐसे हैं जिनके नहीं होने से जनता को असुविधा झेलना पड़ रही है। ठेकेदारों का तर्क है कि उन्हें उनका पुराना करीब 15 करोड़ दे दिया जाए तो वे नए काम शुरू करने की स्थिति में आए।