- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
उज्जैन का मौसम बदला:एकाएक शुरू हुई तेज बारिश, सुबह से छाए थे बादल
उज्जैन में गुरुवार को शहर का मौसम एकाएक बदल गया। शाम 3.45 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई फिर तेज बारिश होने लगी। हालांकि बादल दो दिनों से छाए हुए थे और हल्की हवा भी चल रही थी, लेकिन एकाएक तेज बारिश ने मौसम ही बदल दिया। बारिश करीब आधे घंटे बाद थम गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए उज्जैन में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल इस बार अब तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिलहाल सक्रिय नहीं हुआ है। इसके साथ अगर कोई सिस्टम बनता है तो नमी मिलती है। नमी मिलने के साथ ही बारिश और मावठा गिरता है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार प्रदेश भर में सूखी हवाएं चल रही है। ओस ना गिरने के चलते सूखी सर्दी पड़ रही है। हवा में नमी ना होने की वजह से ही ओस इस बार अब तक नजर नहीं आ रही है।
हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा –
गुरुवार दोपहर 3.45 बजे शुरू हुई बारिश के पहले हवाएं चलना भी शुरू हो गई थीं। ये हवाएं बारिश के दौरान भी चलती रहीं। मौसम विभाग ने इनकी गति 10 किमी प्रति घंटे की बताई है। बारिश और हवा के कारण शाम तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है।