- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पुलिस विभाग मानता है इसे छोटा क्राइम…
अनदेखी : बढ़ती जा रही है बाइक चोरी की घटनाएं…
उज्जैन। शहर में एक बार फिर से बाइक चोरी की वारदातों की संख्या बढ़ गई है। चोर भी इतने शातिर हैं कि पुलिस थानों के आस-पास खड़ी बाइकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि शहर के थानों की पुलिस लगातार वाहन चोरों के पीछे लगी है, जिससे वारदात न हों और चोरी गई बाइकों को बरामद किया जा सके।
सूत्रों की मानें तो वर्तमान में सभी बाइक चोर जेल से बाहर आ चुके हैं। ऐसे में उन्होंने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। यानी वर्तमान में शहर में तकरीबन तीन से चार बाइक चोर गैंग शहर में सक्रिय हैं। जो लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों से बाइकों की चोरी कर रहे हैं। बीते दो दिनों में शहर के देवास गेट और महाकाल थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के दो नए मामले सामने आए है।
इसमें सलमान अली पिता यूशुफ अली निवासी ढंाचा भवन की मोटर साइकल एमपी 13 डीबी 3986 को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। उक्त घटना दिनांक 13जनवरी रात 10:30 बजे की है। जहां 24 घंटे देवास गेट पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। दूसरी वारदात महाकाल थाना क्षेत्र में अर्जुन माली पिता रामेश्वर माली निवासी जयसिंह पुरा के साथ हुई है। अज्ञात बदमाश लालपुर मस्जिद के पास से युवक की मोटर साइकिल एमपी 13 एफएम 9942 चुरा ले गए।
अवैध उत्खनन पर चार वाहन जब्त
उज्जैन। खनिज विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अवैध उत्खनन के मामले में दो स्थानों से चार वाहन जब्त किए है। खनिज विभाग ने ग्राम हासामपुरा क्षेत्र से अवैध मुरम उत्खनन पर एक जेसीबी और दो डम्परों को जब्त किया है। इसी प्रकार जंतर-मंतर के पास से अवैध रेत परिवहन करते हुए हाइवा को जब्त किया है। हासमपुरा से जब्त वाहनों को चिंतामन पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं हाइवा को मक्सी रोड स्थित सिटी बस डिपो में पुलिस की सुपुदर्गि में दिया गया है।