- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणामों में अनियमितता पर विरोध
तिरंगा हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे युवा
उज्जैन।जनवरी-फरवरी माह में व्यापमं द्वारा मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। कुछ समय पूर्व परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए।
इसके बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।इसे लेकर आज सुबह सैकड़ों परीक्षार्थी कलेक्टर का घेराव करने के लिए पहुंच गए। जमकर नारेबाजी भी की और ज्ञापन दिया गया।
कुछ समय पूर्व ही मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए है। कम नंबर वालों का चयन हो गया और अधिक नंबर वाले परीक्षार्थियों का चयन सूची में नाम तक नहीं आया। इसे लेकर ही आज सुबह सैकड़ों परीक्षार्थी देवास रोड से नारेबाजी करते हुए कोठी रोड पर कलेक्टर निवास पर पहुंच गए।
कलेक्टर ने परीक्षार्थियों को कोठी पैलेस पहुंचने के लिए कहा। परीक्षार्थियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें बताया गया है कि लड़कियों का 33 फीसद आरक्षण कोटा था लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
दो बार परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कुछ परीक्षार्थी पहली बार में चयनित तो दूसरी बार चयन सूची से बाहर हो गए। एक्स आर्मी मेन के 10 प्रतिशत आरक्षित कोटे के अनुसार चयन नहीं किया गया। इसी तरह कई अनियमितताएं की गई। इसे लेकर ही परीक्षार्थी आक्रोशित नजर आएं।