- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाबा महाकाल का प्रसाद पचास रुपये….
श्री महाकाल लोक के सामने फूल प्रसादी वाले माइक लगाकर बेच रहे हैं पैकेट
उज्जैन। बाबा महाकाल का प्रसाद पचास रुपये…..पचास रुपये…इस तरह माइक लगाकर चने-चिरौंजी का पैकेट फूल-प्रसादी की दुकान लगाने वाले बेच रहे हैं। महाकाल मंदिर दर्शन करने वाले इस प्रसादी के पैकेट को खरीद भी रहे हैं। जबकि मंदिर समिति द्वारा लड्डू प्रसादी के लिए 6 काउंटर लगाए गए हैं।
श्री महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए भक्त श्री महाकाल महालोक के मुख्य द्वार (त्रिवेणी संग्रहालय) और गणेश मंदिर के सामने से प्रवेश कर रहे हैं। महाकाल महालोक के सामने ही फूल प्रसादी की कई दुकानें और ठेले लगे हुए हैं। जहां ये लोग चने-चिरौंजी का पैकेट 50-50 रुपये में बेच रहे हैं। इसके लिए इन लोगों ने बकायदा माइक लगा लिया है। इससे आवाज लगाकर प्रसाद बेच रहे हैं।
बाहर से आने वाले श्रद्धालु ये प्रसाद खरीदकर मंदिर में जा रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा चल रहा है। अब तक मंदिर समिति ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है जबकि इस तरह प्रसाद बेचना नियमों के विपरीत हैं और कभी ऐसा देखा भी नहीं गया है। मंदिर समिति द्वारा लड्डू प्रसाद तैयार करवाया जाता है और भगवान को भोग लगाककर इसका विक्रय काउंटर के माध्यम से किया जाता है।