- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
विक्रम विश्वविद्यालय:छात्राएं बोलीं – छात्रावास में बाहरी तत्व करते हैं प्रवेश, रोकने पर हो रहे विवाद
विक्रम विश्वविद्यालय के एक कन्या छात्रावास को लेकर सोमवार को फिर से हंगामा हुआ। विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने सोमवार शाम विवि पहुंच कर शिकायत करते हुए कहा कि छात्रावास में बाहरी तत्व प्रवेश करते हैं और रोकने पर विवाद करते हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित रमाबाई अंबेडकर छात्रावास में ग्राउंड फ्लोर पर विवि का छात्रावास है, जबकि इसके फर्स्ट फ्लोर पर आदिम जाति कल्याण विभाग का छात्रावास संचालित होता है। शुक्रवार को विभाग के कुछ अधिकारियों के बिना सूचना के छात्रावास में पहुंचने पर भी छात्राओं ने हंगामा किया था।
सोमवार शाम विश्वविद्यालय के छात्रावास की छात्राएं विवि पहुंची। छात्राओं ने प्रभारी कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक और चीफ वार्डन डॉ. डीडी बेदिया से चर्चा कर शिकायत की कि पहली मंजिल पर लगने वाले छात्रावास के व्यवस्थापक के परिवार के सदस्य भी रहते हैं। कई पुरुष छात्रावास में प्रवेश करते हैं। उन्हें रोकते है तो वह विवाद करते हैं।
पहली मंजिल खाली करने का कहा
मौके से ही विवि अधिकारियों ने आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी रंजना सिंह को मोबाइल कॉल कर चर्चा की और छात्रावास में अनाधिकृत प्रवेश रोकने एवं छात्रावास की पहली मंजिल को खाली करने की बात कही। प्रभारी कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ही छात्रावास की पहली मंजिल को खाली करवाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा छात्रावास के बाहर यह आदेश भी चस्पा किया जाएगा कि बगैर किसी सूचना के कोई भी बाहरी व्यक्ति छात्रावास में प्रवेश नहीं करें।