- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सरकार के विधेयक के खिलाफ संत करेंगे प्रदर्शन
उज्जैन। अखिल भारतीय संत समिति, षड़दर्शन मंडल, धर्म पुजारी संघ, अ.भा. पुजारी संघ की एक संयुक्त बैठक इंदौर में कालका मंदिर कम्प्यूटर बाबा के आश्रम में संपन्न हुई।
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ संयोजक महेश पुजारी के अनुसार संत समिति के सचिव राधे-राधे बाबा की उपस्थिति में सभी संत, महंत, पुजारियों ने एक संयुक्त मंडल ‘अखिल भारतीय संत पुजारी निर्णायक मंडल’ का गठन किया। मंदिरों के सरकारीकरण एवं नए विधेयक जो सरकार लाना चाहती है जिसमें महाकाल मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, राजाराम मंदिर ओरछा, मैहर माता का मंदिर के विधेयक लाने का एकमत विरोध करते हुए कम्प्यूटर बाबा और राधे-राधे बाबा के संयुक्त नेतृत्व में भोपाल में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।