- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
कटनी पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को जनता ने दिखाई उनकी असल जमीन
सार
वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को 29 की 29 सीट जिताकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस को उनकी असल जमीन बता दी है। जो कांग्रेस 100 सीट भी न जीत पाई वो भाजपा वाली एनडीए सरकार को गिराने का सपना देखती है।
विस्तार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा में जीत का बाद पहली बार कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कटनी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
खजुराहो लोकसभा में शामिल कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में गुरुवार को खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे थे। जहां जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक सहित बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद वीडी शर्मा ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुआ कहा कि हमारी जनता ने बेहिसाब समर्थन करते हुई प्रदेश की 10 सबसे ज्यादा वोटों वाली सीटों में खजुराहो का नाम शामिल किया है।