- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता! SP ने टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा; मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय रैकेट का किया खुलासा, 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन पुलिस ने दिवाली के अवसर पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल, उज्जैन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय रैकेट का खुलासा किया है।
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि, उड़ीसा से एक कार के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा उज्जैन लाने की सूचना मिली थी। इसके बाद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाचरोद रुनीजा मार्ग पर नौगांव फंटा के पास एक कार को रोका, जिसमें सर्चिंग के दौरान 23 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में एक व्यक्ति उड़ीसा, एक पश्चिम बंगाल और एक उज्जैन का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, ये तस्कर उड़ीसा से मादक पदार्थों की तस्करी कर उज्जैन में सप्लाई कर रहे थे। जब पुलिस ने आरोपी आवेश से पूछताछ की, तो पता चला कि उन्होंने अवैध गांजा उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के आयुष और तरुण से प्राप्त किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उनके पास से 13 किलो गांजा बरामद हुआ। कुल मिलाकर, तीनों आरोपियों के पास से 36 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
अब पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है ताकि दूसरे राज्यों में उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।