- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अब प्ले स्कूल जैसी होगी शहर की आंगनवाड़ी
उज्जैन | अब शहर की 376 आंगनवाड़ियां प्ले स्कूल जैसी होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यहां बच्चों के लिए खिलौने होंगे। वे जमीन पर नहीं बैठेंगे, कुर्सियां खरीदी जा रही है। दीवारों पर कार्टून चित्र होंगे, ताकि उनका मन लगा रहे। अर्ली चाइल्ड हुड केयर एजुकेशन के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। पहला चरण 21 से शुरू होकर 25 फरवरी तक चला। 27 फरवरी के बाद दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू हो गई। इसके बाद इन केंद्रों पर दर्ज बच्चों की तादाद के लिहाज से चेयर, खिलौने, भोजन की थाली, गिलास, वजन मशीन, आलमारी, फुटबॉल मुहैया कराए जाएंगे। जिले में 2060 आंगनवाड़ियों में 1.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिला अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया इनमें से 98 हजार बच्चे तीन साल आयु वर्ग में आते हैं।