- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दिगंबर जैन सामाजिक संसद के फिर अध्यक्ष बने चायवाला
उज्जैन। दिगंबर जैन समाज की सामाजिक संसद के चुनाव में अशोक चायवाला पुनः तीन साल के लिए अध्यक्ष चुने गए हैं। जीत की घोषणा के बाद निकले विजयी जुलूस में समर्थकों ने जमकर गुलाल उड़ाया।
पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर फ्रीगंज पर रविवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। 1544 मतदाताओं ने वोट किया। शाम को परिणाम घोषित कर दिए गए। चायवाला को 1030 तथा शैलेंद्र जैन को 534 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी सुबोध जैन ने चायवाला को विजयी घोषित किया।
ज्ञात रहे कि यह चुनाव 26 फरवरी को होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में कुछ लोगों ने वाद दायर किया और न्यायालय से उन्हें स्टे मिल गया था। बाद की तारीख में सुनवाई के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के लिए 12 मार्च की तिथि घोषित की थी।