- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
10 साल के शुभ ने जीता नेशनल मैथ्स ओलंपियाड में ब्रांस मेडल
उज्जैन. शहर के तीसरी कक्षा के छात्र ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित मैथ्स ओलंपियाड में ब्रांस मेडल हासिल किया। संभवत : यह खिताब प्राप्त करने वाला शहर का पहला छात्र है।
सरस्वती नगर निवासी शुभ पिता दिलीप बोटके ने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल मैथ्स ओलिंपियाड में ब्रांस मेडल हासिल किया। आयुर्वेद, ज्यामिती, अंक, बीज गणित के कठिन प्रश्रपत्र के जवाब देकर उसने खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में शहर से करीब 500 छात्रों ने भाग लिया था। देशभर के करीब 1 लाख छात्र प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। सात दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के छात्रों की अलग-अलग चरणों में परीक्षा ली गई है।
गणित में रुझान- पिता दिलीप बोटके ने बताया कि शुभ का आरंभ से ही गणित के प्रति रुझान है। उन्होंने सलाना परीक्षा की तैयारी की परवाह नहीं करते हुए उसे प्रतियोगिता में हिस्सा दिलाया। उनके विश्वास का बेटे ने भी पूरा ख्याल रखा और रैंक हासिल की। वार्षिक परीक्षा की तैयारी भी प्रतियोगिता की तैयारी के साथ की।