- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
शिक्षा विभाग की शिकायतें निपटाने में उज्जैन जिला अव्वल
उज्जैन :- जिला शिक्षा विभाग ने सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायतों के समाधान करने के मामले में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। यह दूसरा मौका है जब जिले को सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। उज्जैन जिले के साथ संभाग के दो अन्य जिलों को भी टॉप-5 में स्थान मिला है।
सीएम हेल्पलाइन में विद्यार्थी, शिक्षक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित कई अन्य लोगों द्वारा भी शिकायत की जाती है, जिसके निराकरण को लेकर होने वाली प्रक्रिया के बाद कुल निराकृत मामलों की प्रदेश स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। दिसंबर 2016 में भी उज्जैन जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। इसके बाद हाल ही में हुई फरवरी 2017 की समीक्षा में भी उज्जैन जिला प्रथम रहा। जिले में फरवरी में हुई कुल 97 शिकायतों में से 65 का समाधान कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया सभी सहयोग से ही प्रदेश में हमारा जिला अव्वल रहा है। इसी तरह का प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा। इधर टॉप-5 में मंदसौर चौथे आैर नीमच पांचवें स्थान पर रहा है।
यह कारण जिन्होंने जिले को बनाया टॉप
*विभागीय अधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरण नहीं रखने के सख्त निर्देश। *सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की लगातार मॉनीटरिंग। *सप्ताहवार एवं पाक्षिक के साथ हर माह मासिक समीक्षाएं भी होना। *संकुल स्तर पर ही शिकायतों के आधार पर तत्काल समाधान की प्रक्रिया को शुरू किया जाना। *निचले स्तर पर भी समाधान को लेकर गंभीरता।
किस जिले में कितनी शिकायतों का निराकरण
जिला शिकायत समाधान तुरंत समाधान कार्रवाई नहीं
उज्जैन 97 67 प्रतिशत शून्य 6 प्रतिशत
सिंगरौली 266 63 प्रतिशत 9 प्रतिशत 2 प्रतिशत
उमरिया 89 54 प्रतिशत 2 प्रतिशत 4 प्रतिशत
मंदसौर 56 50 प्रतिशत शून्य 5 प्रतिशत
नीमच 32 50 प्रतिशत शून्य 9 प्रतिशत