- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
पावरलूम उद्योग व वीडी क्लॉथ मार्केट कल बंद
उज्जैन :- केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर लगाये गये जीएसटी के विरोध में उज्जैन का सम्पूर्ण पावरलूम उद्योग 15 जून को बंद रहेगा। इसके अलावा विक्रमादित्य क्लाथ मार्केट के कपड़ा व्यवसायी भी अपना कारोबार बंद रख कर विरोध दर्ज करवाएं।
उज्जैन पावरलूम क्लॉथ मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन की साधारण सभा रखी गई। जिसमें सर्वोनुमति से निर्णय लिया गया कि कपड़े पर जीएसटी लगाने के विरोध में 15 जून को एक दिन का सांकेतिक बंद रहेगा। इस दिन सम्पूर्ण पावरलूम उद्योग बंद रहेगा । इसके पश्चात भी कपड़े पर भी प्रस्तावित जीएसटी नहीं हटाया तो पावरलूम से जड़े उद्योग कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है। संस्था अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं सचिव ललित खत्री ने बताया कि देश की आजादी के बाद से कपड़ा कर मुक्त रहा है। यदि यह टेक्स वापस नहीं लिया गया तो पकड़ा उद्योग पर गहरा संकट छा सकता है। बैठक में प्रमुख रूप से दिलीप बरबोटा, कैलाश बोबरिया, प्रवीण जैन, विजय सुरेका, शैलेन्द्र चौरसिया, अखिलेश नागर, अनुभव जैन, सुरेंद्र जोशी, दिनेश चौरसिया आदि व्यापारी व दलाल बंधु उपस्थित थे।