- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल मंदिर में आरओ बंद होने से श्रद्धालुओं को पीला पानी सप्लाई
उज्जैन :- महाकाल मंदिर में लगा आरओ बंद होने से श्रद्धालुओं को पीने के लिए पीला पानी सप्लाई किया जा रहा है। मंदिर में साफ पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत पिछले 8-10 दिनों से बनी हुई है। गर्मी में दर्शनार्थी पीला पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। मंदिर समिति आरओ सुधार की कार्रवाई में जुटी है लेकिन कब तक सुधर जाएगा, यह कोई बताने को तैयार नहीं है।
मंदिर परिसर में दो-तीन जगह आरओ मशीन लगी है, जिससे प्याऊ व नलों में पीने का शुद्ध पानी सप्लाई करने की व्यवस्था है लेकिन आरओ बंद होने से पानी पीला आ रहा है। इसमें हल्की स्मेल भी आ रही है। आरओ लगने के बाद समिति ने इस ओर ध्यान नहीं दिया नतीजतन वह खराब हो गया। अब जब प्लांट काम नहीं कर रहा तो इसके सुधार हेतु निविदा बुलाई है। निविदा के जरिए आवश्यक सामग्री मंगवाकर इसे सुधारेंगे। तब तक श्रद्धालुओं को पीला पानी ही पीना पड़ेगा। समिति को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए। महाकाल मंदिर प्रशासक एसएस रावत ने कहा आरओ प्लांट बंद होने की जानकारी मिलते ही हमने इसके सुधार की कार्रवाई शुरू कर दी थी। निविदा भी बुलाई है। आवश्यक सामग्री खरीदकर जल्द इसे चालू कराएंगे। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेंगे।