- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
03 हजार कावड़िए, 01 किलोमीटर लंबी भगवा यात्रा, जयकारे के साथ महाकाल को चढ़ाया त्रिवेणी का जल
उज्जैन । उज्जयिनी बुधवार को धर्ममय नजर आई, जब समर्पण कावड़ यात्रा संघ के 3 हजार कावड़िए एक साथ भगवा वस्त्र पहने कावड़ लेकर निकले। 1 किमी लंबी यात्रा बांसवाड़ा राजस्थान के संत उत्तम स्वामी के नेतृत्व में निकली कावड़ का पूजन करने के बाद सुबह 9 बजे कावड़िए त्रिवेणी संगम से जल लेकर निकले। यात्री दोपहर 1 बजे टॉवर पहुंचे। यात्रा को मप्र पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक, विधायक डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। सभा बाद यात्रा महाकाल मंदिर पहुंची। यात्रा के संयोजक राम भागवत ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाएं पहली बार अपने क्षेत्रों के कुएं, बावड़ी, तालाब आदि का भी कावड़ में जल भरकर लाई व महाकाल काे अर्पित किया।
महाकाल मंदिर में भस्मारती गेट से प्रवेश, गर्भगृह में 6 कावड़िए गए
महाकाल मंदिर में प्रशासन ने कावड़ियों को भस्मारती गेट से प्रवेश देकर सभामंडप में लगे पात्र से जल चढ़वाया। यात्रा प्रमुख उत्तम स्वामी महाराज सहित 6 लोगों ने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। नंदीहॉल में पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन कराया। यात्रियों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।