- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
लोगों का आरोप- कॉलोनाइजर ने दूसरे के प्लॉट दिखाकर लाखों रुपए हड़पे
उज्जैन | इंदौररोड पर तपोधाम व कृष्ण वाटिका में लोगों को प्लाट दिखाकर कॉलोनाइज़र ने लाखों रुपए ले लिए, बाद में पता चला कि जिस जगह वह प्लाट देने को बोल रहा था वह उसकी है नहीं। 21 दिन पहले आगर मालवा में पदस्थ टीकाकरण अधिकारी ने कॉलोनाइज़र राजेश सबलोक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट की थी। जिसके बाद आधा दर्जन पीड़ित और सामने आए जिन्होंने थाने में आवेदन दिए हैं।
कॉलोनाइज़र सबलोक के खिलाफ 18 जुलाई को छावनी आगर में पदस्थ टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने प्लाट के नाम पर सवा आठ लाख रुपए धोखाधड़ी की रिपोर्ट की थी। बताया था कि उसे तपोधाम में प्लाट दिखाया व नहीं दिया, फिर कृष्ण वाटिका में ड्रा खुलने पर प्लाट के नाम पर सवा लाख लिए थे लेकिन वहां भी इसी तरह की धोखाधड़ी की। एसआई जेएस परमार ने बताया आधा दर्जन आवेदन कलोनाइज़र के खिलाफ और आए हैं। चार-पांच के कथन और शेष है फिर गिरफ्तारी की जाएगी। कृष्ण वाटिका में जहां लोगों को प्लाट दिखाए थे वह भूमि चिमन चौधरी व मनोज चौधरी की है।
इन्होंने दिए आवेदन: प्रकाश खंडेलवाल निवासी गोर्वधामनगर ने बताया उससे कॉलोनाइज़र ने 7 लाख रुपए लिए, इसी काॅलोनी के आयुष खंडेलवाल से 3 लाख, बाफना पार्क के गोपालसिंह से 1 लाख, सार्थकनगर इंदौर के नीरज देसाई से 3.50 लाख, मक्सीरोड महालक्ष्मीविहार निवासी तरुण प्रतापसिंह से 2.30 लाख, माधुरी शर्मा से 5 लाख व सरदारनगर इंदौर के तिलक अकोदिया ने भी 3.75 लाख की धोखाधड़ी होना बताया है।