- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
कल से चरक में नवजातों शिशुओं का बनेगा आधार कार्ड और लक्ष्मी योजना के प्रकरण
उज्जैन | जिले के सभी 26 शासकीय प्रसूति सेंटरों पर प्रशासन जल्द ही एक नई सुविधा की शुरुआत करवाने जा रहा है। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने बताया कि इसके तहत एक डेस्क रहेगी। जिसके जरिए इन सेंटरों की प्रसूताओं के बैंक एकाउंट खोलने, नवजात शिशुओं के आधार कार्ड बनाने और लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रकरण तैयार किए जाने का कार्य किया जाएगा। शुरुआत बुधवार को चरक अस्पताल से की जा रही है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी सेंटरों पर इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि चरक में महीनेभर में 1500 प्रसूति होती है। इनसे जुड़े जच्चा-बच्चा सभी को इस डेस्क का लाभ मिलेगा।