- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
टीआई ने वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों को बुलाकर शांति समिति की बैठक की
उज्जैन | महाकालथाना क्षेत्र के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को लेकर शुक्रवार को टीआई एमएस परमार ने बैठक की। महाकाल थाना क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है इसलिए हाल ही में महाकाल थाने पर पदस्थ हुए टीआई परमार ने क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति समिति की बैठक की। टीआई ने बताया सभी वर्ग शांति और सद्भाव से रहना चाहते है और उन्होंने बैठक में अपने लोगों काे अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और विवादों से दूर रहने की बात समझाने की बात कही।