- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन हुआ : चयनित छात्रों को मिलेगा 2.8 लाख का पैकेज
उज्जैन | उज्जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें नागदा ग्रेसिम कंपनी व आदित्य बिड़ला ग्रुप ने विद्यार्थियों की विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया की। इसमें सभी ब्रांच के १३० विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से ६८ को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। इसमें चयनित होने वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रशिक्षु इंजीनियरिंग के तौर पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें २.८ लाख रुपए का पैकेज मिलेगा।
कंपनी की तरफ से कॉलेज में चयन के लिए दल पहुंचाी। इसमें अमित मेघवंशी, पी.आर. राजीव, हरदीप कोहली, राकेश प्रसाद, सिमरनजीत आदि शामिल थे। महाविद्यालय प्राचार्य एनडी महाजन ने भी चयन से पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित किया और मेहनत और अनुशासन से कार्य करने की बात कही । कम्पनी की तरफ से संस्था के विशाल सभागृह में प्रोजेक्टर के माध्यम से उम्मीदवारों को कम्पनी का परिचय , विस्तार व सेवा शर्तों की जानकारी दी । इसके बाद रिटर्न टेस्ट में रनिंग बैच 2018 के अन्तिम वर्ष में इलेक्ट्रिकल , मेकेनिकल , इलेक्ट्रॉनिक्स , केमिकल व पेट्रोकेमिकल ब्रांच के विद्यार्थी शामिल हुए। कंपनी के तरफ से परीक्षा में पात्रता के रूप में १०वीं, १२वीं व डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर में ६० प्रतिशत अंक रखी गई थी।
इन ब्रांच से चयनित हुए
कॉलेज के प्लेसमेंट विभाग से जुड़े सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि लिखित परीक्षा में इलेक्ट्रिकल के २२ में से ११, मैकेनिकल ३३ में से १५, इलेक्ट्रॉनिक्स १० में से ८, केमिकल व पेट्रोकेमिकल ६५ में से २९ विद्यार्थी उत्र्तीण हुए। चयन के बाद विद्यार्थियों को 2.8 लाख के पैकेज पर डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर के पद नियुक्त किया जायेगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग के उपरांत 3. 8 का सेलरी पैकेज व अन्य सुविधाएं दी जाएगी।