- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
- महाकाल मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; शेषनाग मुकुट और रजत मुण्ड माला में सजे बाबा महाकाल
- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
उज्जैन के डॉ.मूसलगांवकर को ‘पद्मश्री’ अलंकरण
उज्जैन | शहर के वरिष्ठ संस्कृत विद्वान डॉ. केशवराव सदाशिव शास्त्री मूसलगांवकर को सोमवार को दिल्ली में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। दरबार हॉल में हुए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह अलंकरण दिया। 90 साल के डॉ. मूसलगांवकर अब भी लेखन कार्य में जुटे हुए हैं और इस समय योगसूत्र के भाष्य लिख रहे हैं। पद्मश्री मिलने पर उन्होंने कहा ये सम्मान शास्त्रों को समर्पित करता हूं। महाकाल के चरणों में अर्पित करता हूं।