- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नगर निगम कर्मचारी गृह निर्माण सोसायटी से ठगाए हजारों सदस्य
उज्जैन। नगर निगम कर्मचारी गृह निर्माण समिति के माध्यम से प्लाट लेकर अपना मकान बनाने के सपने संजोए लोगों को तीस वर्ष बाद भी प्लाट नहीं मिल पाए है। जबकि संस्था ने 1988 में दो-दो हजार रुपए अग्रिम लेकर प्लाट बुक किए थे और ढांचा भवन क्षेत्र में जमीन भी खरीदी थी।
ऐसे तो शहर में भू-माफियों, बिल्डरों ने सहकारिता विभाग से सांठ-गांठ करके शहरवासियों से करोड़ों रुपए ठगे हैं और आज तक प्लाट नहीं दिए। पीडि़त सदस्य अपनी रसीदे लेकर सहकारिता विभाग भी पहुंचते है लेकिन अधिकारी संबंधित गृह निर्माण संस्था से शिकायती आवेदन की जांच के नाम पर रुपए ले देकर आवेदक को टाल-मटौल पूर्ण जवाब देकर न्यायालय की शरण में जाने की बात कह देते हंै।
जबकि शासन ने विभाग को भी ऐसी जालसाज, धोखाधड़ी, गड़बड़ी करने वाली गृह निर्माण सोसायटियों पर संज्ञान लेकर आपराधिक कार्यवाही के भी अधिकार दे रखे हंै। किन्तु अब तक एक भी संस्था के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही सहकारिता विभाग ने नहीं की है।
इनका है कहना
विभाग को कार्यवाही के अधिकार तो है लेकिन रिकॉर्ड देखकर संबंधित संस्था के बारे में बता सकता हूं।
ओपी गुप्ता, उपसंचालक, सहकारिता
नगर निगम कर्मचारी गृह निर्माण संस्था का सारा रिकार्ड ईओडब्ल्यू ने जब्त किया हुआ है। हालांकि संस्था की जमीन ढांचा भवन में है और प्रकरण निपटते ही सदस्यों को प्लाट दिए जाएंगे।
एनके राय, प्रशासक ननि गृह निर्माण संस्था