- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
गलियों में वाहनों के कारण वृद्ध, महिलाएं व बच्चे होते रहे परेशान
उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की सवारी देखने के लिये शहर सहित देश भर से हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग के दोनों ओर एकत्रित होते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को आसानी से भगवान के दर्शन हों इसकी व्यवस्था तो की जाती है, लेकिन सवारी गुजरने के बाद भीड़ में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसकी ओर पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं।
जैसे जैसे सवारियों का क्रम बढ़ता जाता है वैसे वैसे भगवान महाकाल की सवारी देखने आने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती है। दूसरी सवारी के दौरान पुलिस का भारी अमला सिर्फ इसी व्यवस्था में लगा रहा कि सवारी और भगवान की पालकी के लोग आसानी से दर्शन कर पाएं। जिन मार्गों और चौराहों से सवारी गुजर जाती उसके बाद लोगों को लौटने की जल्दबाजी के चक्कर में धक्का मुक्की और गिरने की नौबत उत्पन्न हो जाती है। खासकर लोग संकरी गलियों से निकलकर मुख्य मार्ग पर आने का प्रयास करते हैं इस दौरान उत्साही युवाओं की टोलियां महिलाओं, युवतियों, बच्चों सहित वृद्धों को धक्के देते निकलते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बन जाती है।