- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
संपर्क रिमझिम के बीच 15 अगस्त के लिये रिहर्सल परेड
उज्जैन। पुलिस बैण्ड और सशस्त्र बल के साथ स्कूली बच्चे 15 अगस्त मुख्य परेड स्थल दशहरा मैदान पर सुबह रिहर्सल करने पहुंचे। सूबेदार चंदेल ने बताया कि सशस्त्र बल, पुलिस जवानों सहित करीब आधा दर्जन स्कूल के बच्चे सुबह 8 बजे से दशहरा मैदान पर पहुंचकर 15 अगस्त मुख्य समारोह में होने वाली परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। आज सुबह से शुरू हुई परेड रिहर्सल के दौरान रिमझिम बारिश भी हो रही थी, लेकिन सभी लोग कदमताल करते हुए ग्राउण्ड पर लगातार परेड करते रहे।
पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय गीत व धुनें बजाई जा रही थीं साथ ही सूबेदार द्वारा परेड के निर्देश भी दिये जा रहे थे। यहां आरआई द्वारा रिहर्सल परेड का निरीक्षण भी किया। सूबेदार चंदेल के अनुसार सुबह और दोपहर दो समय परेड रिहर्सल चलेगी अभी 300 लोग इसमें शामिल हो रहे हैं व अन्य स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे।