- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
नीलगंगा मार्ग का छूटा हिस्सा भी होगा चौड़ा
उज्जैन। नीलगंगा मार्ग का सिंहस्थ-2016 से पहले चौड़ीकरण में छोड़ा गया हिस्सा अब चौड़ा किए जाने की कवायद है। चौड़ीकरण की जद में तकरीबन 20 मकान आ रहे हैं, जिनका आगे का कुछ हिस्सा तुड़ाई में आएगा। कार्रवाई के लिए नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री ने मकानों पर निशान लगवाने की तैयारी की है। कहा गया है कि मार्ग निर्माण के बाद पूरा मार्ग एक समान चौड़ा होगा और इससे मार्ग की खूबसूरती भी बढ़ेगी। प्रस्तावित मार्ग चौड़ीकरण की जद में एक मंदिर भी है, जिसे छोड़कर चौड़ीकरण किए जाने की कवायद है। मालूम हो कि सिंहस्थ से पहले नगर निगम ने लोकमान्य तिलक स्कूल की बाउंड्रीवाल से सटे कुछ मकान तोड़कर मार्ग चौड़ा कर दिया था।