- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वाहन चोर का एक साथी भी पकड़ाया
उज्जैन। महाकाल पुलिस ने पिछले दिनों एक वाहन चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। उक्त वाहन चोर ने पूछताछ में अपने एक साथी का नाम बताते हुए कबूला था कि वह वाहन चोरी करने के बाद उसके टुकड़े कर अलग-अलग पुर्जे बेच देते थे। पुलिस ने तीन वाहनों के पार्ट्स बरामद भी बरामद किये हैं।
पिछले दिनों महाकाल पुलिस ने इमरान पिता भूरू निवासी जांसापुरा को वाहन चोरी के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। उसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दो पहिया वाहन चोरी की वारदातें कबूलीं और अपने साथी अकबर के साथ उक्त वाहन के टुकड़े कर पार्ट्स बेचने की जानकारी पुलिस को दी थी।
पुलिस ने चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने के मामले में अकबर नामक युवक को भी हिरासत में लिया और दोनों से पूछताछ के बाद दो पहिया वाहनों के पार्ट्स बरामद किये हैं। तीन वाहनों के पार्ट्स बरामद करने के साथ ही पुलिस द्वारा अन्य वाहन चोरी के मामलों में पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि पकड़ाये वाहन चोरों से आधा दर्जन से अधिक चोरी के दो पहिया वाहन बरामद होने की संभावना है।
चोर पकड़ाने के बाद प्रकरण दर्ज
पुलिस द्वारा अब तक जिन चोरी के वाहनों के पार्ट्स बरामद किये हैं उनके चेचिस नम्बरों के आधार पर फरियादियों की तलाश कर उनके द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसी मामले में कल देवानंद पिता रामप्रसाद शर्मा निवासी लालबाई फूलबाई मार्ग ने कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अगस्त को महाकाल सवारी देखने बाइक से आया था और हरसिद्धी की पाल पर बाइक खड़ी की थी जहां से अज्ञात बदमाश बाइक चोरी कर ले गया। उक्त बाइक के पार्ट्स पुलिस ने पकड़ाये वाहन चोरों से बरामद किये उसके बाद देवानंद की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया।