- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह तक जारी रही,सुबह 8 बजे तक 41 मिमी दर्ज, औसत से 4 इंच दूर…
उज्जैन। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के अनेक प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में उज्जैन में भी देर रात से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह 9 बजे तक लगातार जारी रहा।
मौसम प्रेक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सुबह 8 बजे तक कुल 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। शुक्रवार दिन में तेज गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे और शाम ढलते ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। देर रात करीब 2.30 बजे से तेज बारिश प्रारंभ हुई और इसका सिलसिला सुबह 9 बजे तक चला।
तेज बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों सहित नालों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई और नालों का पानी सड़कों पर आ गया। इधर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी बारिश के कारण परेशान रहे। मौसम प्रेक्षक गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल तक इसी प्रकार कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
नाले हुए जाम, सफाईकर्मी जुटे
देर रात से प्रारंभ हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई नाले कचरा व पॉलीथिन फंसने के कारण जाम हो गए। मुख्य चौराहों सहित गलियों की नालियां उफन गईं। नगर निगम के सफाईकर्मी नालियों में फंसा कचरा निकालते नजर आये। हालांकि तेज बारिश के बावजूद शिप्रा नदी का जलस्तर छोटे पुल के नीचे पूर्ववत बना हुआ है।