- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गुलाब खिला और गेंदा मुरझाया
उज्जैन। इस वर्ष मानसून में अच्छी बारिश के बाद खेतों में गेंदा और गुलाब की फसल लहलहा रही है। दूधतलाई स्थित फूल मण्डी में क्विंटलों फूल किसान लेकर आ रहे हैं लेकिन गेंदे के उचित भाव नहीं मिलने से किसानों के चेहरे मुरझा गये हैं, जबकि गुलाब के अच्छे भाव मण्डी में चल रहे हैं।
सुबह दूधतलाई स्थित फूल मण्डी में अलग-अलग क्वालिटी के गेंदा फूल क्विंटलों से बिकने आये। यहां अच्छी क्विालिटी के गेंदे की कीमत 10 रुपये किलो के लगभग रही, हालांकि बोली की शुरूआत 20 रुपये से हुई थी। इसी प्रकार सुर्ख गुलाब तो मण्डी में नहीं आ रहा लेकिन जो गुलाब के फूल मण्डी में पहुंच रहे हैं उनकी कीमत 80 से 100 रुपये किलो बनी हुई है। जो किसान गेंदे के फूल लेकर मण्डी पहुंचे उन्होंने चर्चा में बताया कि इस वर्ष मानसून में अच्छी बारिश होने के कारण गेंदे की पैदावार अच्छी हुई है। खेतों में बड़ी मात्रा में फूल लगे हैं। शहर के आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्रों से किसान बड़ी संख्या में फूलों की पोटली बांधकर किसान मण्डी पहुंच रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि त्यौहारी सीजन में मांग अधिक होने के कारण फूलों की अच्छी कीमत मिलेगी लेकिन आवक बढऩे के कारण फूलों के दाम भी कम ही बने हुए हैं।