- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
विघ्नहर्ता देंगे हरियाली बचाने का संदेश
शहर में गुरुवार की रात झांकियों की जगमग से रोशन होगी। रात १० बजे चामुंडा माता चौराहे से झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू होगा। इस बार भगवान गणेश हरियाली बचाने का संदेश देंगे। इस वर्ष नगर निगम की तीन, पीएचई की दो, चिमनगंज मंडी से एक झांकी निकलेगी। जय गुरुदेव आश्रम की झांकी में गोरक्षा व शाकाहार का संदेश दिया जाएगा। साथ ही चिंतामण गणेश की झांकी भी निकलेगी। चल समारोह में सबसे आगे भगवान चिंतामन गणेश की झांकी होगी।
रथ पर भगवान की प्रतिकृति विराजित होगी। रात करीब ९ बजे झांकी चामुंडा माता पहुंचेगी। रास मंडल एवं अखाड़ों के साथ भगवान गणेश पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे।