- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
CM शिवराज सिंह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुचेंगे:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा,सिंधिया भी आएंगे
सोमवार को भगवान महाकाल के मंदिर में वीआईपी का जमावड़ा रहने वाला है। अंतिम शाही सवारी भी निकलेगी। भगवान महाकाल के दर्शन करने व सवारी का पूजन करने के लिए चार वीआईपी भी नगर में होंगे। प्रशासन के पास वीआईपी के आगमन का कार्यक्रम पहुंच चुका है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुचेंगे साथ ही कर्नाटक के पूर्व सीएम भी महाकाल दर्शन करेंगे। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करेंगे। गोवा के सीएम अल सुबह भस्म आरती में शामिल हो चुके है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सुबह 10:15 मिनट पर हेलीपेड पहुचेंगे। करीब एक घण्टे तक महाकाल मंदिर में पूजन अभिषेक कर महाकाल का आर्शीवाद लेकर 11 ;15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सुबह 10:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:30 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे वापस इंदौर के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांय 4:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होकर सांय 5:15 बजे शिप्रा के रामघाट पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन करेंगे। शिप्रा घाट पर पूजन के बाद सिंधिया वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।