- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
‘नकली हिंदू बनने की कोशिश न करें!’ गंगा स्नान पर खड़गे की टिप्पणी से सियासत गरमाई, उज्जैन में BJP कार्यकर्ताओं ने खड़गे का फूंका पुतला
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित कांग्रेस की “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” रैली ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों ने माहौल और भी गर्म कर दिया है।
दरअसल, महू की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने गंगा स्नान पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे भूख मिटती है?” खड़गे ने आगे कहा, “जब बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब कुछ लोग हजारों रुपए खर्च कर के प्रतियोगिताओं में डुबकी लगाते हैं। जब तक टीवी पर अच्छा दृश्य नहीं आता, तब तक ये लोग डुबकी मारते रहते हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं हो सकती।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और अगर किसी को दुख हुआ है तो वह माफी मांगते हैं।
लेकिन खड़गे के इस बयान ने बीजेपी को भड़का दिया। बता दें, उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला जलाया। मंगलवार को फ्रीगंज में भाजपा के लोकशक्ति कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर उन्होंने खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर खड़गे से माफी मांगने की मांग की गई। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि हम खड़गे जी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आप नकली हिंदू बनने की कोशिश न करें और धर्म को सही से समझें, कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है।