- भस्म आरती: ॐ, त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ रुद्राक्ष की माला से किया गया बाबा का श्रृंगार, राजा स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन
- हरिद्वार के तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रमों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा; कहा - धर्मशालाओं के निर्माण पर भी किया जाएगा विचार
- भस्म आरती: भांग, चन्दन, सिंदूर और रजत चंद्र त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र अर्पित कर किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार!
- उज्जैन SP की बड़ी कार्रवाई! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट के सायलेंसर पर चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर ...
- करवाचौथ व्रत आज: सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व, जानें क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त
Simhastha-2028: संभागायुक्त संजय गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक, उज्जैन में वर्तमान और आगामी सिंहस्थ-2028 को लेकर की पेयजल आपूर्ति की समीक्षा
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन में हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाला सिंहस्थ मेला वर्ष 2028 में होने वाला है, जिसकी तैयारियाँ अब से ही आरंभ हो चुकी हैं।
बता दें, शुक्रवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता ने प्रशासनिक संकुल भवन के तीसरे तल पर स्थित एनआईसी कक्ष में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उज्जैन शहर में वर्तमान और आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के संदर्भ में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। इस बैठक में उज्जैन शहर के मौजूदा जल स्रोतों, सिंहस्थ-2028 के दौरान जनसंख्या के अनुसार पेयजल की आवश्यकताओं और जलापूर्ति के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीने के पानी के शुद्धिकरण के लिए उन्नत तकनीकों, जैसे ओजोन ट्रीटमेंट, का उपयोग किया जाना चाहिए। संभागायुक्त गुप्ता ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीएचई, नगर निगम और एनवीडीए के बीच समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त दीर्घकालिक और किफायती कार्य योजना बनाई जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।