- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
बेसन पापड़ी कटोरी चाट
सामग्री (4 लोगों के लिए)
रिफांइड ऑयल डेढ़ कप
फिलिंग के लिए
आलू 2 (उबला हुआ)
टमाटर 2
प्याज 2
पापड़ी 15
सेव एक चौथाई कप
इमली की मीठी चटनी 4 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
चाट मसाला 1 चम्मच
आटे के लिए
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
तेल 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
पानी जरूरत अनुसार
नमक स्वाद अनुसार
सजाने के लिए
धनिया पत्ता
बनाने की विधि
– एक बड़े बर्तन में बेसन, हल्दी पाउडर, तेल, नमक और लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर थोड़ा सा पानी डालें और आटा गूंथ लें। बेसन के तैयार आटे को कपड़े से ढककर अलग रख दें।
– अब बेसन के आटे की छोटी सी गोली लें और बेलन की मदद से जितना संभव हो पतली रोटी बेल लें। बेली हुई रोटी पर कुकी कटर की मदद से छोटे-छोटे गोले काट लें। अब मफिन ट्रे में कटे हुए आटे को रखें ताकि वह उसकी शेप ले ले। बाकी आटे के साथ भी इसी तरह से बना लें।
– अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और 3-4 पापड़ी को उसमें डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। ध्यान रखें कि आंच धीमी रहे ताकि उसका रंग हल्का सुनहरा ही रहे। तेल से बाहकर टीशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आपकी पापड़ी कटोरी तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में बद करके रखें।
– अब एक बड़े बाउल में सभी सब्जियों को बारीक-बारीक काट लें। अब पापड़ी को चूर करके इसमें डालें। साथ ही में सेव भी डाल दें। अब सारे मसालों को इसमें डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें इमली की मीठी चटनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
– फिलिंग तैयार है। इसे बेसन की कटोरी में भरें और ऊपर से बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।