- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
आज से 55वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ
55वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ आज होगा। समारोह की औपचारिक शुरूआत स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा करेंगे। मुख्य कार्यक्रम अपरान्ह 4ण्30 बजे से कालिदास संस्कृत अकादमीए पंडित सूर्यनारायण व्यास सांस्कृतिक संकुल में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि बिहार राज्य धार्मिक परिषद् के अध्यक्ष श्री किशोर कुणाल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक उज्जैन दक्षिण डॉण् मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉण् सत्यनारायण जटिया एवं महापौर रामेश्वर अखण्ड उपस्थित होंगे। अपैपचारिक शुभारंभ समारोह के बाद प्रथम दिवस की संध्या संगीत के नाम रहेगी। इस दौरान पाश्र्व गायक कैलाश खैर अपने गायन और शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे।