- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
आज होगा फैसला:महाकाल मंदिर समिति की बैठक आज, भस्मआरती में प्रवेश का फैसला होगा
महाकाल मंदिर समिति की सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। यह बैठक अब मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोठी स्थित बृहस्पति भवन में होगी। बैठक में महाकालेश्वर की भस्मआरती में श्रद्धालुओं को प्रवेश शुरू करने का फैसला होगा।
माना जा रहा है कि समिति प्रवेश शुरू करने का निर्णय ले सकती है। इसके अलावा गर्भगृह में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश पर मंथन होगा। पुजारियों-पुरोहितों का मत है कि भस्मआरती में यदि प्रवेश दिया जाता है तो गर्भगृह में प्रवेश भी दिया जाना चाहिए। हालांकि पुजारी कह चुके हैं कि भस्मआरती में प्रवेश महाशिवरात्रि के बाद ही शुरू करना ठीक रहेगा।
भस्मआरती को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं की रुचि रहती है। जैसे ही अनुमति शुरू होगी, भस्मआरती के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। हालाकि प्रशासन ने अब तक प्रवेश को लेकर कोई कार्य योजना जारी नहीं की है। कितने श्रद्धालुओं को किस तरह प्रवेश मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। भस्मारती में रोज 1500 से 2 हजार श्रद्धालुओं का प्रवेश होता है। इनमें ऑनलाइन केवल 800 अनुमति दी जाती है।