- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
खजूर वाली मस्जिद के समीप दो समुदाय में झड़प,30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
उज्जैन। खजूर वाली मस्जिद क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने दो एवं खाराकुआं एवं कोतवाली पुलिस ने एक-एक प्रकरण दर्ज किया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए खजूर वाली मस्जिद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर सकती है।
गणेश उत्सव एवं मोहर्रम पर्व को देखते हुए खजूर वाली मस्जिद क्षेत्र में दो समुदायों के बीच गुरुवार शुक्रवार की रात विवाद हो गया था। और उसके बाद वहां पर जमकर पत्थरबाजी हुई। इसके अलावा क्षेत्र में रखी गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। इसकी जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। वही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। यदि रात में अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते तो स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती थी।
शुक्रवार की सुबह मिर्चीनाला क्षेत्र के रहवासी खाराकुआं थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। मिर्चीनाला क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मकानों पर पथराव किया। वह पुलिस ने डॉ. हरदेव सिरोलिया की रिपोर्ट पर शमशु, शाहिद शमरोज, कद्दुस, आरिफ, शादाब, बादशाह पिता बापू निवासी खजूर वाली मस्जिद, पप्पू रूई वाला, जावेद पिता शाकिर खान, इम्तियाज सब्जी वाला और पिंटू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
जबकि कोतवाली पुलिस ने निकास चौराहा निवासी फतेह अली पिता अब्दुल मजीद की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पर पत्थर फेंक कर खिड़की दरवाजे तोडऩे, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कायमी की है।
वही जीवाजीगंज पुलिस ने खजूर वाली मस्जिद के समीप निवासी विनायक पिता विजय यादव की रिपोर्ट पर शान,ू शरीफ, परवेज, अज्जू, वसीम, शफीक शेख, इरफान, अबरार, वजराक, जैनुअल उर्फ काला और इरफान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं जीवाजीगंज पुलिस ने इरफान पिता मुस्ताक निवासी खजूर वाली मस्जिद की रिपोर्ट पर सोनू धोबी, गोलू धनकुटा, विकास यादव, अनिल धर्मे,शैलू यादव, जीतू लखेरा, राजेश और रामू लोहार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से अनिल धर्मे में सांसद प्रतिनिधि है।