- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
जयसिंहपुरा जैन मंदिर पर चोरों का धावा; मूर्तियां व छत्र चोरी
उज्जैन | बीती रात चोरों ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया जिससे पुलिस की रात्रि गश्त शंका के दायरे में आ गई। बदमाशों ने यहां स्थित जैन मंदिर में पीछे के रास्ते से घुसकर मूर्तियां, छत्र चुरा लिए, वहीं पास में स्थित किराना दुकान, होटल में आग लगा दी। एक सूने मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर सुबह महाकाल थाना टीआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जयसिंहपुरा रेलवे फाटक के पास सोमतीनाथ जैन मंदिर है। यहां के पुजारी बबलू पिता महेश बैरागी निवासी जयसिंहपुरा रात में मंदिर का ताला लगाकर घर गये थे। सुबह करीब 7 बजे मंदिर का ताला खोला तो दानपेटी खुली पड़ी थी और पीछे का दरवाजा भी खुला था। बबलू बैरागी ने बताया मंदिर में रखी 100 वर्ष से अधिक पुरानी गट्टाजी की मूर्ति, सिद्धचक्र यंत्र, शांतिनाथ मूर्ति और अन्य यंत्र बदमाश चोरी कर ले गए और दानपेटी तोड़कर उसमें रखे रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया।
पुजारी बबलू बैरागी के अनुसार सोमतीनाथ जैन मंदिर 100 वर्ष से भी अधिक पुराना है जिसे छगनीराम मगनीराम पेढ़ी खाराकुआं ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। खास बात यह कि मंदिर में 6 माह पहले भी चोरी की वारदात हुई थी। मंदिर के पास ही प्रदीप खंडेलवाल का पुराना मकान है। यहां भी बदमाश पीछे के रास्ते से घुसे और सामान उथल-पुथल कर दिया। खंडेलवाल ने बताया कि मकान में अटाला भरा था इस कारण चोर कुछ भी लेकर नहीं गए।