- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
धूप दशमी के अवसर पर ” जिन ” मंदिरों में आकर्षक मंडल विधान की रचना
उज्जैन। धूप दशमी के अवसर पर आज जिन मंदिरों में आकर्षक मंडल विधान की रचना की गई। सुबह मंदिरों में वंदना कर कर्मों की निर्जरा हेतु धूप खेई। नमक मण्डी मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा के बाहर श्री चंद्रप्रभु जिनालय नमक मण्डी में जीर्णोद्धार के बाद आकर्षक साज सज्जा की गई और यह आज विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही।
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल, सचिव अनिल गंगवाल के मुताबिक मंदिर परिसर में सात खम्बे और दो दीवारें हटाकर बड़े हॉल का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ ही मारबल करवाते हुये नक्काशीदार दरवाजे लगवाये गये हैं।
जयसिंहपुरा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में गिरनार पर आये संकट पर मंडल विधान की रचना की गई। फ्रीगंज स्थित जैन मंदिर में भारत का नक्शा बनाते हुये मण्डल विधान की रचना की गई। इसके अलावा नयापुरा व अन्य क्षेत्रों के जैन मंदिरों में सुबह से ही धूप दशमी मनायी जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में समाजजन पहुंच रहे हैं।