- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
नगर पालिका का एक्शन:बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 17 कर्मचारियों को दिया नोटिस
17 सफाई कर्मचारी कार्य पर से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर शुक्रवार को नगरपालिका ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, पूर्व में भी नगरपालिका इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है लेकिन नपा द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण कर्मचारी आए दिन अनुपस्थित रहते हैं।
शुक्रवार दोपहर को नपा के स्वास्थ विभाग की सभापति बबीता रघुवंशी व विभाग के अधिकारियों ने नगर के विभिन्न वार्ड में निरीक्षण किया है। इस दौरान जब मेट द्वारा हाजिरी लगाई तो 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। शाम को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी कंहैयालाल चौहान, सभापति रघुवंशी ने मेटों की बैठक ली।
इस दौरान नगर पालिका ने यह निर्णय भी लिया कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान वह घर के बाहर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। हालांकि, यह निर्णय नपा पूर्व में कई बार कर चुकी है लेकिन इस पर अमल आज तक नहीं किया। बैठक में पार्षद उषा यादव, नपा कर्मचारी पवन भाटी, कुशल धौलपुरे सहित मेट उपस्थित थे।