- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
नागदा में 2 बच्चे तालाब में डूबे:बनबना तालाब में नहाने गए 3 बच्चे
जिले के नागदा तहसील में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। घटना के बाद क्षेत्र में मातम है। तीन बच्चे ललित मीणा (17), कुणाल (10) अपने दोस्त चिका के साथ बुधवार दोपहर बनबना तालाब पर नहाने गए थे। तीनों सुनील नगर के रहने वाले थे। इनमें ललित और कुणाल आपस में मामा-भांजे थे। नहाते वक्त दोनों गहरे कीचड़ में फंस गए।
हालांकि चिका भी फंसा था, लेकिन वह तो जैसे-तैसे बाहर आ गया। उसी ने घर जाकर घटना के बारे में बताया। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद टीम की मदद से दोनों के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।