- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
पुलिस कंट्रोल रूम से 100 मीटर दूर छात्रा का मोबाइल लूटा
उज्जैन। जीडीसी कॉलेज की छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए सुबह कंट्रोल रूम के सामने से पैदल कॉलेज जा रही थी उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उसका मोबाइल झपटा और भाग गये। छात्रा कंट्रोल रूम पहुंची जहां से उसे माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचाया गया।
पूजा मकवाना पिता लक्ष्मण सिंह निवासी इंदिरा नगर जीडीसी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पूजा मकवाना सुबह कंट्रोल रूम के सामने से पैदल कॉलेज जा रही थी। इस दौरान पूजा मोबाइल पर किसी से बात करते चल रही थी तभी कंट्रोल रूम से 100 मीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार होकर पीछे से आये बदमाशों ने चलती बाइक पर पूजा के हाथ से मोबाइल झपटा और भाग गये। पूजा कुछ समझ पाती उसके पहले बदमाश भाग चुके थे।
पूजा ने कॉलेज पहुंचकर अपनी सहेली से मोबाइल मांगा और मामा को बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटकर भाग जाने की सूचना दी जिसके बाद पूजा कंट्रोल रूम पर शिकायत करने गई तो उसे यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने माधव नगर थाने भेजा। यहां पुलिस ने पूजा से शिकायती आवेदन लेकर बदमाशों की तलाश प्रारंभ की है।