- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
बदमाश व माफियाओं के खिलाफ अभियान:दो हिस्ट्रीशीटर के मकान ध्वस्त, एक पर 38 व दूसरे पर 15 केस
शहर के थाना महाकाल व नीलगंगा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर दो बदमाशों के विरुद्ध पुलिस व निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के चंगुल से फरार दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के अवैध बने मकानों को टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। पहले पुलिस ने मुल्ला पुरा नीवासी बदमाश शहंशाह के अवैध मकान को जमींदोज किया। शहंशाह पर 38 से अधिक केस दर्ज हैं। दूसरी कार्रवाई में विष्णु पुरा के बदमाश सन्नी मराठा के अवैध मकान को ध्वस्त किया गया। हिस्ट्रीशीटर बदमाश सन्नी मराठा पर भी 15 से अधिक केस दर्ज हैं। सन्नी के घर से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि गुंडा अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के अवैध बने निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाई की जा रही है। शहंशाह पर जहरीली शराब, मर्डर, मर्डर का प्रयास जैसे संगीन अपराधों में केस दर्ज हैं। नीलगंगा क्षेत्र अंतर्गत बदमाश सन्नी मराठा पर 15 केस जिसमें हत्या का प्रयास, जुआं, सट्टा व अवैध वसूली जैसे अपराधों में केस दर्ज है। दोनों अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सन्नी के घर से अवैध हथियार व कुछ प्रॉपर्टी संबंधित कागज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।
फूलीबाई ने पुलिस का आभार माना –
जब पुलिस मौके पर कार्रवाई करने पहुंच तो मौके पर फूली बाई भी आ गई। उसने अपनी पीड़ा पुलिस के सामने रखी। सीएसपी पल्लव शुक्ल ने बताया कि फूलीबाई के मकान पर सन्नी ने कब्जा कर रखा था। हमने उसे भी सन्नी के कब्जे से छुड़ा दिया है।
सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमण और अतिक्रमण करने वालों के मकान भी टूटेंगे –
कलेक्टर आशीषसिंह ने एक दिन पहले ही साफ कर दिया था कि गुंडों के साथ अब अतिक्रमण करने वालों के मकान भी तोड़े जाएंगे। कलेक्टर ने कहा सिंहस्थ 2016 के बाद सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र में जिन्होंने कॉलोनियां काटी हैं पहले उनके मकान तोड़े जाएंगे फिर अवैध कॉलोनियां के कच्चे व पक्के निर्माण तोड़े जाएंगे।