- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
बिना टिकट यात्री ने करवाई ट्रेन लेट, आरपीएफ ने लगाया जुर्माना
उज्जैन | सुबह भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बिना टिकट यात्री ने लेट करा दिया जिसे आरपीएफ ने पकड़कर जुर्माने की कार्यवाही की है। इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल रवाना होने के लिये रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर तैयार खड़ी थी उसी दौरान विकलांग कोच में एक व्यक्ति बिना टिकट खिलौने के बॉक्स लेकर चढ़ गया। कोच में पहले से बैठे यात्रियों ने इस पर आपत्ति ली तो विवाद करने लगा।
ट्रेन जैसे ही चलने लगी तो बिना टिकट यात्री ने चैन पुलिंग कर दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम तुरंत विकलांग कोच पर पहुंची व बिना हंगामा कर रहे यात्री को पकड़ कर थाने लाये। यहां दिलीप मेहता निवासी डाबरीपीठा से आरपीएफ अधिकारियों ने टिकट व खिलौनों के बक्सों की जानकारी मांगी जिस पर दिलीप ट्रेन में यात्रा का टिकट तक नहीं दिखा पाया। इस पर रतलाम की टीसी स्क्वॉड को सूचना देकर जुर्माने की कार्यवाही की गई।