- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर… प्रबंध समिति पर 75 लाख रुपए का जलप्रदाय शुल्क बकाया
उज्जैन | महाकाल मंदिर प्रबंध समिति पर 75 लाख रु. जलप्रदाय शुल्क का बकाया है। नगर निगम पीएचई ने समिति को देने वाला पानी का बिल तैयार किया है। समिति को पहले भी पीएचई बिल भेजती रही है लेकिन राशि जमा नहीं होने से बिल बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 2016-17 में 68 लाख रु. बकाया निकाला था। नए साल में यह राशि 75 लाख रु. हो गई है। पीएचई ने बिल तैयार कर महापौर मीना जोनवाल को भेजा है। संभवत: मंदिर समिति की बैठक में बिल की राशि जमा नहीं होने का मामला उठ सकता है।