- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
युवक ने नानाखेड़ा स्टेडियम में सल्फास खाई, अस्पताल में मौत
भाई को फोन पर कहा…मैं भी मां के पास जा रहा हूं
मां की मृत्यु से दुखी बेटे ने नानाखेड़ा स्टेडियम में सल्फास खा ली और बड़े भाई को फोन पर सूचना दी कि मैं मां के पास जा रहा हूं। भाई ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
अजय शर्मा पिता देवकीनंदन 32 वर्ष निवासी अर्पिता कालोनी सुदामा कुटी मेडिकल पर काम करता था। करीब 3 माह पहले उसकी मां रत्नप्रभा की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके बड़े भाई जय शर्मा ने बताया कि अजय का मां से बहुत लगाव था और उनकी मृत्यु के बाद दुखी रहता था। मंगलवार को भी वह उदास था और नानाखेड़ा स्टेडियम से उसने फोन पर सूचना दी कि मैं मां के पास जा रहा हूं। जय शर्मा तुरंत स्टेडियम पहुंचा और भाई को गंभीर हालत में उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। अजय के पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड एएसआई थे।