- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान
उज्जैन | संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किये गए बीआरओ द्वारा बैठकें ली जा रही हंै। लेकिन बैठकों को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी तालमेल स्थापित नहीं होने के कारण टकराव की स्थिति बनी हुई है। बैठकों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों महाराजवाड़ा- कार्तिकचौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक बीआरओ द्वारा रखी गई थी लेकिन इसकी सूचना शहर कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिली ना ही पूर्व से निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सारवान को। जबकि बैठक में बाद में ब्लॉक के अध्यक्ष नियुक्त किए गए श्रवण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसको लेकर एक गुट के नेताओं का कहना था कि बैठक की सूचना शहर के अध्यक्ष को पूर्व से मिलना थी। लेकिन उन्हें सूचना नहीं मिली। इसी प्रकार उज्जैन ब्लॉक ग्रामीण ब्लॉक की बैठक को लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय में कई नेता बीआरओ का इंतजार करते रहे लेकिन बीआरओ ने अन्य स्थान पर बैठक ली जिसमें कांग्रेसी नेता मौजूद थे।